ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

BIHAR NEWS : पटना में आज बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद

BIHAR NEWS : पटना में दुर्गापूजा और दशहरा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 28 मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यह बदलाव 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लागू रहेगा। इस दौरान एम्बुलेंस और पासधारक वाहनों को छूट दी गई है।

 पटना में दुर्गापूजा
पटना में दुर्गापूजा
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : पटना यातायात पुलिस ने दुर्गापूजा और दशहरा को देखते हुए 29 सितंबर दोपहर तीन बजे से 2 अक्टूबर रात 10 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इस दौरान शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं और भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए 28 मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। केवल एम्बुलेंस, आपातकालीन वाहन, शव वाहन और पासधारक वाहनों को ही छूट दी गई है।


नगर निगम क्षेत्र में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बस, ट्रक, ट्रैक्टर, टाटा-407 और अन्य भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। वहीं मेट्रो और निर्माण कार्य से जुड़े बड़े वाहनों पर 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोक लागू रहेगी। ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि यह व्यवस्था त्योहार के दौरान जाम और अव्यवस्था से बचने के लिए की गई है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अनावश्यक पार्किंग से बचने की अपील की है।


मुख्य बदलाव:

नेहरू पथ से राजाबाजार फ्लाईओवर, आशियाना मोड़, दीघा, राजीवनगर और हवाई अड्डा जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। डाकबंगला से कोतवाली तक सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक दोनों ओर से छोटे वाहनों का परिचालन होगा, लेकिन गांधी चौक से गायघाट तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। गोविंद मित्रा रोड, सब्जीबाग रोड और नाला रोड जैसे मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।


नो पार्किंग जोन: गांधी मैदान, एसपी वर्मा रोड, कोतवाली थाना, सिन्हा लाइब्रेरी मोड़ और पटना म्यूजियम के आसपास। पार्किंग स्थल: फ्रेजर रोड, वीरचंद पटेल पथ, जीपीओ गोलंबर से आर ब्लॉक तक, सिन्हा लाइब्रेरी से बीएसईबी तक की सड़क, साइंस कॉलेज और पटना कॉलेज मैदान। पटना सिटी में छोटी गाड़ियों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें