ब्रेकिंग
Good News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसा

अपहरण के 6 घंटे बाद 12 साल के बच्चे को पटना पुलिस ने किया बरामद, 15 लाख की फिरौती के लिए जीजा ने किया था अगवा

पटना के फुलवारीशरीफ में 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने महज 6 घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता जीजा रमेश रंजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डॉक्टर के बेटे के अपहरण के बाद 15

Bihar
डॉक्टर के बेटे का अपहरण
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से सटे फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर के 12 साल के बेटे का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर खुलासा किया है। अगवा बच्चे को सकुशल बरामद किया गया है। पुलिस ने अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। 15 लाख रूपये के लिए जीजा ने साले का अपहरण किया था। इस बात की जानकारी वेस्ट एसपी भानु प्रताप सिंह ने मीडिया को दी। 


उन्होंने बताया कि बच्चे का अपहरण उसके जीजा ने ही की थी। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने साले को निशाना बनाया। हालांकि इसमें वो कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने जांच के दौरान उसे धर दबोचा और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। घटना 16 अगस्त 2025 की है जहां फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण किया गया था। इस संबंधमें कांड संख्या-1340/25, धारा-137(2) भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी का गठन कर मामले की अनुसंधान शुरू की। जिसके बाद अगवा बच्चे को बरामद किया गया। बच्चे ने बताया कि उसके सगे जीजा रमेश रंजन ने फोन कर उसने नानी के घर चलने को कहा था। कहा था कि चलो नानी घर घूमकर आते हैं। बच्चेको जीजा ने पहने अपने घर पर बुलाया। उसके बाद गाड़ी में बिठाकर नानी घर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में बच्चे को क्लोरोफॉरम सुंघाकर बेहोश करने की कोशिश की। 


बच्चे का आरोपी जीजा रमेश रंजन ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। रमेश रंजन का एक श्र बरामदगी के बाद बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसके सगे ममेरे जीजा रमेश रंजन ने फोन कर नानीघर घूमाने के बहाने उसे घर से बुलाया। इसके बाद गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया और रास्ते में उसे क्लोरोफॉर्म सुंघाकर बेहोश करने का प्रयास किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रमेश रंजन ने स्वीकार किया है कि उसका जगदेव पथ स्थित एक श्रृंगार का दुकान है, जिसके लिए उसने 15 लाख रुपये का लोन लिया था। इसमें से 12 लाख रुपये अब भी बकाया है।


 कर्ज के दबाव में उसने बच्चे का अपहरण कर फिरौती की रकम मांगने की योजना बनाई थी। लेकिन उसके इस प्लान पर पुलिस ने पानी फेर दिया। पुलिस ने छापेमारी कर अगवा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। इस दौरान आरोपी रमेश शंकर के पास से मारुति सुजुकी कार, चाकू, 2 मोबाइल और 6420 रुपया कैश बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना के रुपसपुर थाना क्षेत्र के जगदेव पथ, तिलकनगर निवासी अखिलेश कुमार के 43 वर्षीय पुत्र रमेश रंजन के रूप में हुई है। बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है वही आरोपी को जेल भेजा गया है। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट