ब्रेकिंग
DDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSPDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSP

Patna News: जेपी नड्डा के पहुंचने से ठीक पहले BJP दफ्तर के बाहर संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, हंगामे के कारण बैठक का स्थान बदला

Patna News: जेपी नड्डा के पटना पहुंचने से पहले बीजेपी दफ्तर के बाहर संविदा कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हंगामे के चलते नड्डा की बैठक का स्थान बदल दिया गया। प्रदर्शनकारी बर्खास्तगी रद्द करने और नियमित नौकरी की मांग कर रहे हैं।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना में शनिवार को बीजेपी कार्यालय के बाहर विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन से ठीक पहले हुआ। नड्डा पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने वाले थे। हंगामे के कारण अब नड्डा बीजेपी दफ्तर में बैठक नहीं करेंगे।


बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मियों से बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मामले में विभागीय मंत्री से चर्चा करेंगे। हंगामे के कारण जेपी नड्डा के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब जेपी नड्डा बीजेपी दफ्तर नहीं जाएंगे बल्कि सर्किट हाउस में ही पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।


बता दें कि दो दिन पहले भी इसी स्थान पर संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया था, जिसके दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया था। इस दौरान कई कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। अब राजस्व विभाग की ओर से इन कर्मियों को राहत मिलती नजर आ रही है। 


विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त की गई थी, वे अब इस आदेश के खिलाफ अपील कर सकते हैं। इसके लिए वे कार्यालय समय में विभाग में उपस्थित होकर या ईमेल के माध्यम से पर अपना अपील अभ्यावेदन भेज सकते हैं।


विभाग ने बताया कि अब तक 100 से अधिक संविदाकर्मी अपील प्रस्तुत कर चुके हैं, और अन्य बर्खास्त कर्मियों को भी विभिन्न माध्यमों से सूचना दी जा रही है ताकि वे इस प्रक्रिया में शामिल हो सकें।इस निर्णय से विशेष सर्वेक्षण अमीन, कानूनगो, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और लिपिक वर्ग के उन संविदा कर्मियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें हड़ताल के कारण सेवा से हटा दिया गया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता