ब्रेकिंग
गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी✦महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि: श्रीकृष्ण स्मारक भवन से विद्यापति भवन पहुंचा राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी का नीतीश मिश्रा ने जताया आभार...✦BJP के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस✦बिहार में कल से शुरू होगी लाइब्रेरियन परीक्षा... घड़ी, मेहंदी समेत इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, यहां देखें पूरी गाइडलाइन✦सुशासन के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट: NDA सरकार पर PK का बड़ा हमला, कहा..धीरे-धीरे JDU को निगल रही भाजपा ✦गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी✦महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि: श्रीकृष्ण स्मारक भवन से विद्यापति भवन पहुंचा राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी का नीतीश मिश्रा ने जताया आभार...✦BJP के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस✦बिहार में कल से शुरू होगी लाइब्रेरियन परीक्षा... घड़ी, मेहंदी समेत इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, यहां देखें पूरी गाइडलाइन✦सुशासन के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट: NDA सरकार पर PK का बड़ा हमला, कहा..धीरे-धीरे JDU को निगल रही भाजपा

पटना एयरपोर्ट पर हाजीपुर का कुख्यात गोली के साथ अरेस्ट, दिल्ली भागने की थी तैयारी

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर हाजीपुर का कुख्यात अविनाश कुमार उर्फ बॉस को सीआईएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वैशाली पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए दिल्ली भ

पटना एयरपोर्ट पर हाजीपुर का कुख्यात गोली के साथ अरेस्ट, दिल्ली भागने की थी तैयारी
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर हाजीपुर का कुख्यात अविनाश कुमार उर्फ बॉस को सीआईएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वैशाली पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए दिल्ली भाग रहा था. इसले लिए उसने स्पाइसजेट की टिकट ली थी. लेकिन बैग की सस्कैनिंग के दौरान वह पकड़ा गया.

जब पटना एयरपोर्ट पर उसके बैग की स्कैनिंग की गई तो उसके जींस के पॉकेट से 7.62 एमएम के तीन जिंदा कारतूस मिले. उसके साथ एक अन्य युवक भी था. जिसके बाद सीआईएसएफ ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ करने के बाद पटना एयरपोर्ट थाने को सौंप दिया. ज्ञानी के बैग से कारतूस नहीं मिला था इसलिए पुलिस ने उसे छोड़ दिया.  

अविनाश वैशाली के सदर थाना इलाके के दिघीकलां का रहने वाला है. उसपर पटना के चार थानों में भी मुकदमा दर्ज है.अविनाश पर हाजीपुर के भी कई थाने में मामला दर्ज है. पटना पुलिस अब इन मामलों में उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी