ब्रेकिंग
नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार

आखिरकार हटाये गये पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति गुलाबचंद जायसवाल, दरभंगा के वीसी को मिला प्रभार

PATNA : बेहद विवादित रहे पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के कुलपति गुलाबचंद जायसवाल को आखिरकार विदा होना पड़ा. राजभवन के दबाव के बाद आखिरकार उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा. राज्यपाल फागू

आखिरकार हटाये गये पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति गुलाबचंद जायसवाल, दरभंगा के वीसी को मिला प्रभार
First Bihar
1 मिनट

PATNA : बेहद विवादित रहे पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के कुलपति गुलाबचंद जायसवाल को आखिरकार विदा होना पड़ा. राजभवन के दबाव के बाद आखिरकार उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा. राज्यपाल फागू चौहान ने तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है.


राजभवन से दी गयी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के कुलपति जी.आर.सी जायसवाल ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया और उन्हें पदमुक्त कर दिया. इसके बाद मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह को पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है.


राजभवन ने बताया कि ये एक पूर्णतः अस्थायी व्यवस्था है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. यानि जल्द ही पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय में नये कुलपति की नियुक्ति की जायेगी.