ब्रेकिंग
बिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतबिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्टबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतबिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफर

Patliputra Special Train: उत्तर बिहार और सीमांचल के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा शुरू की है। पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी। ट्रेन के रूट, समय, ठहराव और कोच से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर...

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफर
Ramakant kumar
3 मिनट

Patliputra Special Train: उत्तर बिहार से सीमांचल तक रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. रेलवे ने पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. 03216/03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, मानसी, सहरसा और बनमनखी के रास्ते चलेगी. यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी.


पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली 03216 स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त से 16 सितंबर तक बुधवार और शनिवार को छोड़कर पांच दिन चलेगी. पाटलिपुत्र से ट्रेन रात 11 बजे रवाना होगी और 23:30 बजे सोनपुर, 23:42 बजे हाजीपुर, अगले दिन 00:55 बजे मुजफ्फरपुर और 02:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.


इसके बाद ट्रेन 02:35 बजे रूसेरा घाट, 02:55 बजे हसनपुर रोड, 03:12 बजे सलौना, 03:53 बजे खगड़िया और 04:10 बजे मानसी पहुंचेगी. ट्रेन 05:00 बजे सिमरी बख्तियारपुर और 05:55 बजे सहरसा पहुंचेगी.


सहरसा के बाद ट्रेन 06:50 बजे दौरम मधेपुरा, 07:18 बजे मुरलीगंज और 07:38 बजे बनमनखी पहुंचेगी. इसके बाद सुबह 08:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी.


पूर्णिया कोर्ट से सुबह 9:10 बजे खुलेगी ट्रेन

पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र जाने वाली 03215 स्पेशल ट्रेन 18 अगस्त से 17 सितंबर तक गुरुवार और रविवार को छोड़कर पांच दिन चलेगी. यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से सुबह 09:10 बजे रवाना होगी.


वापसी में ट्रेन 09:35 बजे बनमनखी, 09:55 बजे मुरलीगंज, 10:15 बजे दौरम मधेपुरा और 11:00 बजे सहरसा पहुंचेगी. इसके बाद 11:51 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 12:58 बजे मानसी, 13:12 बजे खगड़िया, 13:36 बजे सलौना, 13:50 बजे हसनपुर रोड और 14:10 बजे रूसेरा घाट पहुंचेगी.


ट्रेन 14:50 बजे समस्तीपुर, 15:50 बजे मुजफ्फरपुर, 16:45 बजे हाजीपुर और 17:00 बजे सोनपुर पहुंचेगी. इसके बाद शाम 17:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंच जाएगी.


स्पेशल ट्रेन में होंगे 20 कोच

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. इनमें द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 10 और साधारण श्रेणी के चार कोच शामिल हैं. इसके अलावा एसएलआर के दो कोच भी लगाए जाएंगे.


इस ट्रेन के परिचालन से उत्तर बिहार के प्रमुख शहरों को सीमांचल से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. खासकर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, सहरसा और बनमनखी के रास्ते पूर्णिया आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा का लाभ मिलेगा.