ब्रेकिंग
बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षाबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षा

पाटलिपुत्र-पहलेजाघाट रेलवे लाइन का दोहरीकरण, तेज गति से चल रहा है काम

PATNA : पूर्व मध्य रेल द्वारा पाटलिपुत्र से पहलेजाघाट के बीच जे.पी. सेतु के विद्युतीकरण सहित दोहरीकरण का कार्य तीव्रगति से जारी है । लगभग 11.50 किलोमीटर लंबे पाटलिपुत्र- पहलेजाघाट

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पूर्व मध्य रेल द्वारा पाटलिपुत्र से पहलेजाघाट के बीच जे.पी. सेतु के विद्युतीकरण सहित दोहरीकरण का कार्य तीव्रगति से जारी है । लगभग 11.50 किलोमीटर लंबे पाटलिपुत्र- पहलेजाघाट दोहरीकरण परियोजना की स्वीकृति 159 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत से वर्ष 2016-17 में प्रदान की गई थी । इस दोहरीरकण परियोजना को चालू वित्त वर्ष में 31 मार्च, 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है । वर्तमान में इस परियोजना का 55 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है । इस रेल पुल में 45 गर्डर होंगे जिसमें से 26 गर्डर लॉचिंग का कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष 21 गर्डर लॉचिंग के लिए कार्य जारी हैं ।  


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2016 को उत्तर तथा दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए राजधानी पटना के निकट एकमात्र रेल लिंक रेल-सह-सड़क पुल, पटना के रेल भाग को राष्ट्र को समर्पित किया गया था । पुल के चालू होने के बाद इस रेलमार्ग की महत्ता को देखते हुए इसका दोहरीकरण प्रारंभ किया गया । 


यह पुल उत्तरी छोर पर, छपरा-हाजीपुर लाइन को परमानंदपुर एवं सोनपुर स्टेशन से होते हुए एवं दक्षिणी छोर पर, दिल्ली-हावड़ा लाइन को फुलवारीशरीफ एवं दानापुर स्टेशन होते हुए जोड़ती है । इस व्यवस्था से, इंजन रिवर्सल से बचा जा सकेगा । पुल के उत्तरी छोर पर पहलेजाधाट स्टेशन एवं दक्षिणी छोर पर पाटलिपुत्र स्टेशन बनाया गया है ।  पुल के दोहरीकरण पूरा हो जाने के बाद पटना के आस-पास उत्तरी बिहार के शहरों जैसे सोनपुर, हाजीपुर, छपरा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी एवं बेतिया इत्यादि के लिए यात्री एवं माल यातायात और अधिक सुगम हो जायेगा ।