ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News: फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर, क्लासरूम में सुहागरात का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने ले लिया ये बड़ा एक्शन

BATTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। क्लासरूम में छात्राओं को सुहागरात (suhagrat) का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक (Teacher) की खबर को प्रमुखता से

Bihar News: फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर, क्लासरूम में सुहागरात का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने ले लिया ये बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BATTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। क्लासरूम में छात्राओं को सुहागरात (suhagrat) का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक (Teacher) की खबर को प्रमुखता से उठाने के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है। शिक्षा विभाग (Bihar education department) ने मामले की जांच करने का बाद आरोपी शिक्षक को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है।


दरअसल, बेतिया के मंझौलिया प्रखंड क्षेत्र के मंझरिया शेख पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने जमकर बवाल काटा था। शिक्षक गेनालाल चौधरी पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाया था। छात्राओं से गंदी-गंदी अश्लील बातें करने और हिन्दू-मुस्लिम और जाति प्रथा करने का आरोप शिक्षक मेवालाल पर लगाया था। सुहागरात कैसे मनाया जाता है मेवालाल इसकी शिक्षा क्लासरूम में दे रहे थे। बच्चों ने यह गंभीर आरोप शिक्षक गेनालाल चौधरी पर लगाया है और अभिभावकों ने कार्रवाई की मांग की थी।


बीते 12 दिसंबर को कार्रवाई की मांग करते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों स्कूल में पहुंचकर भारी हंगामा किया था। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं का आरोप था कि शिक्षक गेनालाल चौधरी ब्लैक बोर्ड पर अश्लील चित्र बनाकर पढ़ाते हैं और अश्लील बातें करते हैं। बच्चों ने बताया कि शिक्षक गेनालाल चौधरी विशेष जाति के बारे में भी अश्लील बातें और टिप्पणी करते हैं। यहां तक की माहावारी और सुहागरात तक की बातें क्लास में छात्र-छात्राओं से करते हैं। जिसे लेकर बच्चों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।


अभिभावकों के साथ बच्चों ने स्कूल में हंगामा मचाया था। जिसके बाद हंगामे के बाद आरोपी शिक्षक गेनालाल छुट्टी पर चला गया था। हंगामे की सूचना पाकर मंझौली के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अफिजुअल रहमान मौके पर पहुंचे थे और पूरे मामले की जानकारी ली थी। जांच के दौरान उन्होंने शिक्षक गेनालाल चौधरी पर लगे आरोप को सही पाया था। जिसके बाद सहायक शिक्षक गेनालाल चौधरी का वेतन रोक दिया गया थी वहीं उन्होंने निलंबन की कार्रवाई के लिए उच्च पदाधिकारियों को पत्र भी लिखा था।


अब डीपीओ स्थापना कुमार अनुभव ने मझौलिया बीडीओ सह प्रखंड नियोजन इकाई के सचिव को आरोपी शिक्षक गेनालाल शर्मा को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के लिए पत्र भेजा है। ऐसे में आरोपी शिक्षक गेनालाल शर्मा को निलंबित करते हुए जांच पदाधिकारी और विभागीय पदाधिकारी प्राधिकृत विभागीय कार्यवाही संचालित कर कठोर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता