ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

वाल्मीकिनगर में VIP आईटी सेल की बैठक में चुनाव को लेकर बनी रणनीति, पार्टी प्रमुख ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर दिया जोर

मुकेश सहनी ने कहा कि हम सभी का बिहार में एक बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अब वह समय आ गया है, जब हम अपना मुकाम हासिल कर लें और बड़ा वजूद बना सकें। यही सपना हमारे पूर्वजों ने भी देखा था।

bihar
आईटी सेल की बैठक
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: वाल्मीकिनगर में VIP आईटी सेल की बैठक हुई। जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गयी। पार्टी प्रमुख ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर जोर दिया। मुकेश सहनी ने कहा कि सोशल मीडिया आज यह बड़ी ताकत बन गई है और इसमें भी हमें 'ताकतवर' बनना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को लेकर घर-घर तक कार्यकर्ता जाए और सोशल मीडिया का उपयोग करें।


विकासशील इंसान पार्टी के आईटी सेल की दो दिवसीय बैठक आज पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में वाल्मीकि सभागार में शुरू हुई। इस बैठक में पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी शामिल हुए और आईटी सेल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल करने पर बल दिया। इस बैठक में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के आईटी सेल के लोग शामिल हो रहे हैं।


पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हम सभी का बिहार में एक बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अब वह समय आ गया है जब हम अपना मुकाम हासिल कर लें और बड़ा वजूद बना सकें। यही सपना हमारे पूर्वजों ने भी देखा था।


उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आज हमें जरूरत है कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को लेकर हम गांव-गांव तक ही नहीं, घर-घर तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि पहले सरकार मीडिया और विपक्ष को अपनी तीसरी आंख मानती थी, लेकिन आज का दौर बदल गया है। मीडिया कंपनी बन चुकी है, जिसे लाभ कमाना है और दिल्ली की सरकार विपक्ष को ही खत्म करने में जुटी है।


मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर जोर देते हुए कहा कि आज यह एक बड़ी ताकत बन गई है। आज 20 करोड़ से अधिक लोग सोशल मीडिया के जरिए अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दौर युवाओं का है और युवा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। युवाओं के बीच अपनी बात पहुंचाने और केंद्र तथा राज्य सरकार की असफलताओं को बताने का सबसे बेहतर तरीका सोशल मीडिया है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए वे किसी भी मुहूर्त का इंतजार न करें, बल्कि मजबूत साक्ष्य के साथ करारा जवाब दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि हमें सोशल मीडिया के क्षेत्र में भी अपनी ताकत बनानी है। उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भी कई तरह की योजनाएं बनाने की बात कही, जिससे बिहार के लोगों को रोजगार मिल सके।