ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

प्रशासन ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, प्रवासी मजदूरों को मालवाहक गाड़ियों से ले जाया गया क्वारेंटाइन सेंटर

WEST CHAMPARAN : हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दूरी जरूरी है. वहीं प्रशासन भी अभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने ले लिए आम लोगों से लगातार अपील

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दूरी जरूरी है. वहीं प्रशासन भी अभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने ले लिए आम लोगों से लगातार अपील कर रही है. लेकिन बगहा में ठीक इसके उलट प्रशासनिक अधिकारियों ने ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई है. 

प्रवासी मजदूरों को लेकर सरकार लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत कुछ औऱ ही है. बगहा में  प्रशासनिक अधिकारियों ने ट्रैक्टर और मालवाहक वाहनों से प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर तक पहुंचाया है. इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और ना ही मजदूरों को सुरक्षित पहुंचाने के बारे में सोचा गया. 

बगहा के डीएम एकेडमी में स्क्रीनिंग के बाद मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजना था. लेकिन आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह प्रवासी मजदूरों को ठूसठूस कर गाड़ियों में भेजा जा रहा है. मीडिया ने जब अधिकारियों को सोशल डिस्टेंस को लेकर सवाल किया तो  उल्टे उन्हें ही बीडीओ शशि रंजन के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा.  ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन कोरोना संक्रमण से लोगों को ऐसे बचाएगा या फिर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता