ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar News: सहयोगी के साथ निगरानी की गिरफ्त में आई बिहार की घूसखोर महिला दारोगा, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

Bihar News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा प्रीति कुमारी और सहयोगी अर्जुन सोनी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया; आवास पर छापेमारी, जांच जारी।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में विजिलेंस टीम ने शिकारपुर थाना में तैनात महिला दारोगा प्रीति कुमारी और उसके सहयोगी अर्जुन सोनी को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई फिरोज कौशर नामक व्यक्ति की लिखित शिकायत के आधार पर की गई।


मलदहिया निवासी शिकायतकर्ता फिरोज कौशर ने आरोप लगाया था कि एक मुकदमे में लाभ पहुंचाने के एवज में उनसे 15,000 की रिश्वत की मांग की गई थी। बाद में डील 12,000 में तय हुआ। विजिलेंस की टीम ने पूर्व नियोजित ट्रैप के तहत योजना बनाई और जैसे ही रिश्वत की रकम सौंपी गई, दोनों आरोपियों को मौके पर दबोच लिया गया।


विजिलेंस टीम ने गिरफ्तारी के बाद महिला दारोगा प्रीति कुमारी के आवास पर भी छापेमारी की और जरूरी दस्तावेजों को जब्त किया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस की ओर से बताया गया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता