ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में लड़की ने रचाई सहेली से शादी, थाने पहुंच कहा-हम एक दूसरे के बिना मर जाएंगे

BIHAR : बिहार में एक समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है. मामला बिहार के बेतिया का है, जहां मंगलवार की देर शाम बेतिया के नगर थाने में दो लड़कियां पहुंची. दोनों ने अपने आप को पति पत्नी बताते हुए पु

बिहार में लड़की ने रचाई सहेली से शादी, थाने पहुंच कहा-हम एक दूसरे के बिना मर जाएंगे
Anamika
2 मिनट

BIHAR : बिहार में एक समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है. मामला बिहार के बेतिया का है, जहां मंगलवार की देर शाम बेतिया के नगर थाने में दो लड़कियां पहुंची. दोनों ने अपने आप को पति पत्नी बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई. लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है और अब एक दूसरे के साथ ही रहना चाहते हैं, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं है.

 जिसके बाद पुलिस ने लड़की के घरवालों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी बेटी से किसी भी तरह का रिश्ता रखने से इंकार कर दिया. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच लड़की को रामनगर स्थित उसके ससुराल भेज दिया. 

 बेतिया के रहने वाली इशरत के पिता ने बताया कि उनका पूरा परिवार जालंधर में रहता है. वहीं पड़ोस में बगहा के रामनगर की रहने वाली नगमा खातून भी रहती थी. उनकी बेटी और नगमा के बीच प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली. घरवालों ने दोनों को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन दोनों नहीं माने और एक- दूसरे के साथ जीने मरने को तैयार हैं. शादी करके दोनों थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई.

नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि नगमा और उसकी पत्नी इसरत को रामनगर स्थित उसके घर पर पुलिस की सुरक्षा में भेज दिया गया है.