ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

ICDS की सुपरवाइजर को लोगों ने बनाया बंधक, सेविका बहाली के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट

BETTIAH : पश्चिम चंपारण में सेविका बहाली को लेकर ICDS की महिला सुपरवाइजर को बंधक बनाने का मामला सामने आया है. महिला पर्यवेक्षिका को लगभग 5 घंटे बंधक बनाकर रखने की बात सामने आ

ICDS की सुपरवाइजर को लोगों ने बनाया बंधक, सेविका बहाली के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट
First Bihar
3 मिनट

BETTIAH : पश्चिम चंपारण में सेविका बहाली को लेकर ICDS की महिला सुपरवाइजर को बंधक बनाने का मामला सामने आया है. महिला पर्यवेक्षिका को लगभग 5 घंटे बंधक बनाकर रखने की बात सामने आ रही है. हालांकि एसडीओ की पहल पर उन्हें थानाध्यक्ष ने बंधक से मुक्त करा दिया है. मामले की जांच की जा रही है. 


घटना पश्चिम चंपारण के बेतिया की है, जहां बैरिया प्रखंड के वार्ड नंबर 7 में सेविका बहाली में हंगामा और मारपीट हुई है. वहीं बहाली करने पहुंची ICDS की सुपरवाइजर को भी लोगों ने बंधक बना लिया. बताया जा रहा है कि चनपटिया की एलएस दीपमाला को लगभग 5 घंटे तक बंधक बना कर रखा.  एसडीओ विद्यानाथ पासवान की पहल पर बैरिया बीडीओ और थानाध्यक्ष ने देर रातमहिला सुपरवाइजर को आजाद कराया. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि चनपटिया की एलएस दीपमाला सेविका बहाली के लिए पहुंची थी लेकिन मेधा सूची को लेकर लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया. इस बीच मेधा सूची में 1 नंबर और 6 नंबर वाले के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस मारपीट में सूची मे 1 नंबर अभ्यर्थी के तीन समर्थक घायल हो गए. जिसके बाद दूसरे अभ्यर्थी के समर्थकों ने एलएस को घेरे लिया और लोग जबरन मेधा सूची में 6 नंबर वाले अभ्यर्थी को चयन पत्र देने की मांग करने लगे. 


इस बाबत जब बैरिया थानाध्यक्ष को फोन किया गया तो फोन पर थानाध्यक्ष ने बताया कि वे अभी काम मे लगे हुए हैं. बात नहीं कर सकते हैं. वहीं एलएस दीपमाला ने फ़ोन पर बताया कि 6 बजे से उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था. बैरिया थाना की पुलिस आई थी लेकिन हंगामा देखकर वापस चली गयी. देर रात  रात 11 बजकर 15 मिनट पर उन्होंने एसडीओ सदर विद्यानाथ पासवान को फोन किया तो उन्होंने मदद की. एसडीओ के आदेश पर बीडीओ और थानाध्यक्ष गांव मे पहुंचे. बैरिया प्रमुख और बीडीओ की पहल पर उन्हें ग्रामीणों ने मुक्त किया.