ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : रसोइया के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया टीचर, ग्रामीणों ने ऐसे सिखाया सबक

BAGAHA : बगहा में एक शिक्षक की काली करतूत सामने आई है। यहां स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली रसोइया के साथ शिक्षक के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद जमकर बवाल हुआ। ग्रामीण

बिहार : रसोइया के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया टीचर, ग्रामीणों ने ऐसे सिखाया सबक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA : बगहा में एक शिक्षक की काली करतूत सामने आई है। यहां स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली रसोइया के साथ शिक्षक के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद जमकर बवाल हुआ। ग्रामीणों ने दोनों को पूरी रात कमरे में बंद रखा। अगले दिन स्कूल में पंचायत बुलाई गई। भरी पंचायत में शिक्षक ने माफी मांगी और भविष्य में ऐसा काम नहीं करने का भरोसा दिलाया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल है।


जानकारी के मुताबिक स्कूल के शिक्षक अजीत कुमार और रसोइया के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते मंगलवार की रात ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। बताया जा रहा है कि रसोइया के पति की मौत हो चुकी है और वह स्कूल में मिड डे मील बनाने का काम करती है। इसी बीच स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक और रसोइया एक-दूसरे के करीब आए और बात प्रेम प्रसंग तक पहुंच गई। शिक्षक पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।


इस मामले को लेक स्कूल में पंचायत बुलाई गई। भरी पंचायत में शिक्षक ने कहा कि वह महिला से शादी करने को तैयार है। लेकिन पंचायत ने कहा कि वह पहले से शादीसुदा है इसलिए दोनों की शादी नहीं हो सकती है। जिसके बाद शिक्षक ने अपनी गलती मानते हुए इसके लिए माफी मांगी। मांफी मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

टैग्स