ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

वाह रे शराबबंदी : जहरीली शराब पीने से 8 हुई मौत ! इलाज के दौरान तोड़ा दम

EAST CHAMPARAN : बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीना या शराब से जुड़ा का

वाह रे शराबबंदी : जहरीली शराब पीने से 8 हुई मौत ! इलाज के दौरान तोड़ा दम
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

EAST CHAMPARAN : बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीना या शराब से जुड़ा कारोबार करना कानूनी जुर्म है और इसके लिए कठोर सजा का प्रावधान है। लेकिन बावजूद इसके इस कानून की हकीकत क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी  से निकलकर सामने आया है। जहां एक साथ 8 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। इनके मौत के पीछे की वजह जहरीली शराब बताई जा रही है। हालांकि, प्रसाशन की टीम इसे डायरिया की वजह से हुई मौत बता रही है।


मिली जानकारी के अनुसार,  जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार में पिता -पुत्र की चार घंटे के अंतराल पर मौत हो गई। पहले पिता नवल दास की मौत हुई उसके चार घंटे बाद  पुत्र परमेंद्र दास की भी मौत हो गई। दोनों के शव को परिजनों ने जला दिया। जबकि नवल के पतोहु की हालत गंभीर है। जिसका इलाज चल रहा है।


इस घटना के बाद मठ लोहियार गांव में उत्पाद विभाग,स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे।जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मौत का कारण डायरिया बताया और बिमार पड़े लोगों को डायरिया से ग्रसित बताया। वहीं मृतक नवल दास के पड़ोसी हरीलाल सिंह की स्थिति नाजुक होने पर निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


इधर, तुरकौलिया थाना इलाके में भी चार लोगों की मौत की सूचना है। तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर गांव के एक युवक ने तुरकौलिया निजी क्लीनिक में, जबकि दूसरे ने मोतिहारी के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर स्थिति में रेफर किए गए दो युवकों की देर शाम मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में मौत हो गई। दोनों स्थानों पर मौतें शराब से होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, प्रशासन व पुलिस ने कहा है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पता चलेगी। 


वहीं, मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर के रामेश्वर राम, ध्रुव पासवान अशोक पासवान, छोटू कुमार और पहाड़पुर के बटन मांझी व टुनटुन सिंह के रूप में हुई है। इसको लेकर सिविल सर्जन ने कहा है कि डीएम के आदेश से शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। डॉक्टर ने इनके शराब पीने की आशंका जतायी। इसके साथ ही गांव में भी इस बात की चर्चा है कि शराब पीने के बाद युवकों की तबीयत बिगड़ी।


इधर, एकसाथ 6 लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है। पुलिस प्रशासन के तरफ से फिलहाल इन लोगों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। अस्माकं रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस यह बता पाएगी कि आखिर, इनलोगों के मौत की पीछे की वजह क्या है।