ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को कुचला, दो की दर्दनाक मौत

PASCHIMI CHAMPARAN: घटना पश्चिम चंपारण की है, जहां एक ट्रक ने चार लोगों को एक साथ कुचल दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो की हालत गंभीर बानी हुई है। घायलों को बेतिया जीएमस

बिहार : अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को कुचला, दो की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

PASCHIMI CHAMPARAN: घटना पश्चिम चंपारण की है, जहां एक ट्रक ने चार लोगों को एक साथ कुचल दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो की हालत गंभीर बानी हुई है। घायलों को बेतिया जीएमसीएच में एडमिट कराया गया, जहां उनके प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया। चारो लोग नाश्ता करने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ चारों युवक शादी की शॉपिंग के बाद घर लौट रहे थे। तभी नाश्ता करने के लिए चारो मिश्रौली पुल चौक के पास रुके। इसी दौरान सामने से एक ट्रक आई और अनियंत्रित होकर लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग पर खड़े चारों युवकों को कुचल दिया। घटना की चपेट में आए दो लोगों की जान चली गई। वहीं, दो की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों युवक मझौआ परसौनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 




सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा। वहां उनका प्राथमिक इलाज कर पटना रेफर कर दिया गया। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। वहीं, घटना को अंजाम देकर ट्रक का ड्राइवर मौके से भाग निकला। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं, मामले की जांच जारी है। 

टैग्स