ब्रेकिंग
भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?

मास्टर चाभी से बाइक उड़ाने की कोशिश पड़ी भारी, ग्रामीणों ने युवक को पोल से बांधकर पीटा; Video Viral

Bihar News: बेतिया में बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा और बिजली के पोल से बांध दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मास्टर चाभी से बाइक उड़ाने की कोशिश पड़ी भारी, ग्रामीणों ने युवक को पोल से बांधकर पीटा; Video Viral
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने युवक को पहले जमकर पीटा, फिर बिजली के पोल से बांध दिया। घटना का वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।


घटना जौकटिया गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जौकटिया ग्रामीण बैंक के पास शेख सलाउद्दीन अपनी स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर किसी काम से गए थे। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर मास्टर चाभी की मदद से बाइक खोलने की कोशिश करने लगा। आसपास मौजूद लोगों को युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसका पीछा शुरू कर दिया।


कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि वह बाइक चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था। युवक के पकड़े जाते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, बाद में उसे बिजली के पोल से बांध दिया गया।


घटना के दौरान वहां काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


पकड़े गए युवक की पहचान राममूर्ति कुमार, पिता चंदू साह, निवासी शिवराजपुर छड़की वार्ड संख्या 16 के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ थाना ले गई।


मामले को लेकर मझौलिया इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट)