ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बगहा में तेंदुए ने किया बच्ची पर हमला, तेंदुआ के पीछे डंडा लेकर दौड़ पड़ी बहन, खेत में भागा तेंदुआ, गांव में दहशत

BAGAHA: एक बहन ने साहस और बहादूरी का परिचय देते हुए अपनी सगी बहन को तेंदुए से बचा लिया। बगहा में तेंदुए ने एक बच्ची पर अचानक हमला बोल दिया। तभी बच्ची शोर मचाने लगी। उसके चिल्ल

बगहा में तेंदुए ने किया बच्ची पर हमला, तेंदुआ के पीछे डंडा लेकर दौड़ पड़ी बहन, खेत में भागा तेंदुआ, गांव में दहशत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: एक बहन ने साहस और बहादूरी का परिचय देते हुए अपनी सगी बहन को तेंदुए से बचा लिया। बगहा में तेंदुए ने एक बच्ची पर अचानक हमला बोल दिया। तभी बच्ची शोर मचाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज बहन ने सुनी फिर क्या था वह बहन को बचाने के लिए डंडा लेकर अकेले तेदुएं के पीछे दौड़ पड़ी। 


आस-पास के लोग भी बच्ची को दौड़ता देख उसके पीछे दौड़ पड़े तभी लोगों की शोर को सुन तेंदुआ बच्ची को छोड़ गन्ने की खेत में भाग गया। तेदुएं के हमले में बच्ची घायल हो गयी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना लौकरिया थाना क्षेत्र के नयागांव रामपुर की है। 


घायल बच्ची की पहचान पिपराडीह गांव निवासी रुदल मुसहर की बेटी दस वर्षीय किरण कुमारी के रुप में हुई है। किरण खेत में बकरी चराने गयी हुई थी तभी खेत में छिपकर तेंदूआ बैठा हुआ था और अचानक उस पर हमला बोल दिया। जिसकी जान बहन ने बचा ली। 


तेंदुए के हमले से बच्ची घायल हो गयी है जिसे हरनाटांड़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। तेदूंए ने बच्ची के कान और गर्दन पर हमला किया था जिससे वह घायल हो गयी।घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी है फिलहाल लोगों खेतों में जाने के लिए मना कर दिया गया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता