ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

संजय जायसवाल ने कहा- विपक्ष अल्पसंख्यक समुदाय को डराने में लगा, PM मोदी हैं गरीबों के मसीहा

BAGAHA: सीएए और एनआरसी के समर्थन में बगहा अनुमंडलीय मैदान में जिला बीजेपी की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने अल्पसंख्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BAGAHA: सीएए और एनआरसी के समर्थन में बगहा अनुमंडलीय मैदान में जिला बीजेपी की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने अल्पसंख्यक समुदाय को डराने का विपक्ष पर आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सबसे बड़ा मसीहा हैं. हमारा धर्म कहता है बाहर से आये लोगों को शरण दें. 

नित्यानंद ने कहा- सीमा पार करने वाले को दिया जाएगा जवाब

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सशक्त कानून देश में बना है. 21 वी सदी में विश्व गुरु बनने की ओर भारत बढ रहा है. उन्होने कहा है कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ है अल्पसंख्यकों को हिंदुस्तान ने हमेशा सम्मान दिया गया है. दूसरे देशों ने धर्म के आधार पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया गया. 

राय ने कहा कि  हिंदुस्तान आये लोगों को संस्कृति के अनुसार हमने सम्मान दिया. नागरिकता कानून लाकर मोदी सरकार ने न्याय दिया है. देश की सीमा में सुरक्षा बल लगे हैं. सीमा पार करने वालों को चूर चूर कर दिया जाएगा. देश की सुरक्षा को लेकर कुछ भी करने को  सरकार तैयार है. नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में नित्यानंद राय,डॉ संजय जयसवाल और राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे समेत तमाम भाजपा के विधायक और नेता शामिल हुए.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता