ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बगहा में बुलडोजर देख अतिक्रमणकारियों ने पुआल में लगा दी आग, काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू

बगहा के सिंगाडी पिपरिया में अतिक्रमण हटाने के दौरान हड़कंप मच गया। विरोध में अतिक्रमणकारियों ने पुआल में आग लगा दी। दमकल कर्मियों के आग बुझाने के बाद पुलिस ने अतिक्रमण को हटाया।

बिहार
बुलडोजर एक्शन से घबराये लोग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

BAGAHA: बगहा के पंचायत राज सिंगाडी पिपरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया। अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव और नगर थाना के एसआई अर्जुन कुमार अपनी टीम के साथ जैसे ही अतिक्रमण हटाने पहुंचे तभी अतिक्रमणकारियों ने विरोध में पुआल में आग लगा दी।


आग फैलते ही स्थिति बिगड़ने लगी और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने का काम जारी रखा गया और पूरी कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई।


विरोध कर रहे दो युवकों को पुलिस ने मौके पर ही नियंत्रण में लिया। यह कार्रवाई शिकारपुर निवासी प्रदीप दुबे की शिकायत पर की गई थी, जिसमें चार लोगों पर उनकी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया था। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी तरह अतिक्रमण हटवा दिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता