ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Bihar News: बगहा में BJP नेता के घर और दफ्तर में CBI की रेड, दिल्ली में रहने वाले उनके बड़े भाई के घर भी छापेमारी

सर्च वारंट के साथ CBI की टीम BJP नेता दिनेश अग्रवाल के बगहा स्थित आवास और कार्यालय में छापेमारी के लिए पहुंची थी। वही दिल्ली में उनके बड़े भाई के घर में भी छापेमारी की गयी लेकिन वहां से भी कुछ भी नहीं मिला।

BIHAR
सीबीआई की रेड
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां स्वाभिमान ट्रस्ट और काली स्थान रोड स्थित बीजेपी नेता दिनेश अग्रवाल के आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की। सर्च वारंट के साथ  सीबीआई बीजपी नेता के घर पर आई हुई थी। बीजेपी नेता के दफ्तर और घर दोनों जगहों पर गहनता से जांच की गयी। सीबीआई के दिए गए एक पत्र के अनुसार, स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी तलाशी ली गई। परिवार के सभी सदस्यों को एक स्थान पर रहने और मोबाइल फोन एकत्र करने के निर्देश दिए गए। 


छापेमारी के दौरान 3 कमरे, 2 दुकानें, पूजा घर, डाइनिंग हॉल, रसोई और स्टोर रूम की जांच की गई। सीबीआई की जांच में कोई आपत्तिजनक दस्तावेज, अवैध संपत्ति, काला धन या गैरकानूनी कागजात बरामद नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, तलाशी शांतिपूर्वक और मर्यादित तरीके से पूरी हुई। दिनेश अग्रवाल के भाई उमेश अग्रवाल ने कहा कि उनके बड़े भाई दिल्ली में हैं, जहां उनके आवास पर भी छापेमारी की गयी। लेकिन वहां से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 


इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए उन्होंने कहा कि "हमने कोई अवैध संपत्ति अर्जित नहीं की है। हमारा परिवार ट्रैक्टर पार्ट्स के कारोबार से जुड़ा है और स्वाभिमान ट्रस्ट के जरिए समाज सेवा करता है। हमें नहीं पता कि शिकायत किसने और क्यों दर्ज कराई। सीबीआई टीम का नेतृत्व अधिकारी राजीव कुमार (EO-1, नई दिल्ली) कर रहे थे। उन्होंने तलाशी के बाद रिपोर्ट में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिलने की पुष्टि की। हालांकि, इस छापेमारी के पीछे किस शिकायत या मामले की जांच हो रही थी, इस पर सीबीआई ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। मामले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता