ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar Railway News : रील बनाने का खतरनाक जुनून, अमृत भारत एक्सप्रेस से कटे दो लड़के; मातम का माहौल

पश्चिम चंपारण में रील बनाने का खतरनाक जुनून दो युवकों की जान ले गया। अमृत भारत एक्सप्रेस के पास रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट कर रहे दोनों युवक ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मारे गए।

Bihar Railway News : रील बनाने का खतरनाक जुनून, अमृत भारत एक्सप्रेस से कटे दो लड़के; मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Railway News : पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने एक बार फिर सोशल मीडिया पर रील बनाने के खतरनाक जुनून पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रील बनाने की चाहत में दो युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों युवक रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़े होकर वीडियो शूट कर रहे थे और अचानक दो ट्रेनों के आमने-सामने आ जाने से अफरा-तफरी में जानलेवा हादसे का शिकार हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी स्टेशन के बीच, पिलर नंबर 234/31 के पास दो युवक रील बना रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक के काफी नजदीक खड़े थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह शौक उनकी जिंदगी का आखिरी वीडियो साबित होगा।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब दोनों युवक रील शूट कर रहे थे, तभी दूसरे ट्रैक पर उल्टी दिशा से एक ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की ओर आती दिखाई दी। दो ट्रेनों को आमने-सामने आते देख दोनों युवक घबरा गए। घबराहट में उन्हें संभलने या सुरक्षित स्थान पर हटने का मौका नहीं मिल सका। इसी अफरा-तफरी के बीच वे अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास अफरातफरी मच गई। ट्रेन के गुजरने के बाद जब लोगों की नजर पड़ी तो दोनों युवक मृत अवस्था में पड़े थे। कुछ ही देर में घटना की खबर आसपास के गांवों में फैल गई। सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि भीड़ बढ़ने का फायदा उठाकर परिजन शवों को लेकर मौके से फरार हो गए।


इस पूरे मामले की जानकारी साठी थाना स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना जीआरपी बेतिया को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। रेलवे और पुलिस प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दोनों युवक किन परिस्थितियों में ट्रैक के पास पहुंचे थे और शवों को लेकर परिजन क्यों फरार हो गए।


गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पश्चिम चंपारण जिले से जुड़े एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ चुकी है। कुछ समय पहले पश्चिम चंपारण के ही रहने वाले जीजा-साले की हरियाणा के झज्जर में रील बनाते समय मौत हो गई थी। दोनों सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के लिए रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।


लगातार हो रही ऐसी घटनाएं समाज के लिए गंभीर चेतावनी हैं। सोशल मीडिया पर लाइक, व्यू और फॉलोअर्स पाने की होड़ में युवा अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। रेलवे ट्रैक, पुल, ऊंची इमारतें और व्यस्त सड़कें रील बनाने की जगह नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसे खतरनाक स्टंट किए जा रहे हैं। प्रशासन और समाज दोनों के लिए यह जरूरी हो गया है कि युवाओं को इस जानलेवा जुनून से दूर रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।