ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

4 महीने बाद होने वाली शादी खरमास में हो गई, लॉकडाउन की आशंका को देखते हुए एक युवक ने उठाया कदम

DESK: पश्चिम चंपारण के एक युवक की शादी चार महीने बाद थी। शादी पूर्वी चंपारण की रहने वाली युवती से मई महीने में होनी थी। लेकिन बिहार में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते

4 महीने बाद होने वाली शादी खरमास में हो गई, लॉकडाउन की आशंका को देखते हुए एक युवक ने उठाया कदम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पश्चिम चंपारण के एक युवक की शादी चार महीने बाद थी। शादी पूर्वी चंपारण की रहने वाली युवती से मई महीने में होनी थी। लेकिन बिहार में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जब युवक को लॉकडाउन की आशंका सताने लगी। तब दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला लिया। फिर क्या था वह लड़की के घर पहुंच गया और उसे भगाकर अपने घर ले आया।   


लॉकडाउन की आशंका को देखते हुए युवक को यह लगा कि कही उसकी शादी कैंसिल ना हो जाए। उसकी शादी चार महीने बाद मई में थी लेकिन दोनों इंतजार के लिए तैयार नहीं थे। युवक अपनी होने वाली पत्नी को घर से भगाकर अपने घर पर लाया। जिसे देख परिजन भी हैरान रह गये। दोनों की शादी परिवार की सहमति से करा दी गयी। खरमाम में हुए इस अनोखी शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।   


बताया जाता है कि पश्चिम चंपारण के बैरिया निवासी बीरा मुखिया के बेटे विकास कुमार की शादी पूर्वी चंपारण जिले के रमगढ़वा थाना क्षेत्र के अधकपरिया गांव निवासी विश्‍वनाथ मुखिया की बेटी पूजा कुमारी से तय हुई थी। शादी की तिथि तय हो गयी थी। चार महीने बाद यानी मई में दोनों की शादी होने वाली थी। इसे लेकर सारी तैयारियां कर ली गयी थी। 


इस दौरान लड़का विकास और लड़की पूजा के बीच मोबाइल पर बातचीत भी होने लगी। दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानने लगे। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि मई तक इंतजार करना मुश्किल हो गया। तभी इसी दौरान कोरोना का संक्रमण भी तेज हो गया। युवक को लगा कि कही लॉकडाउन ना लग जाए जिसके कारण शादी भी कैंसिल ना करनी पड़े। 


जिसके बाद युवक ने फैसला लिया कि वह इसी महीने शादी करेगा। लड़की को घर से भगाकर वह अपने घर पहुंचा जहां परिवार की रजामंदी के बाद दोनों की शादी सोमवार को करा दी गयी। शादी के बाद युवक ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में लॉकडाउन लगने की आशंका भी बढ़ गई थी। लॉकडाउन लगने की स्थिति में इस साल शादी नहीं हो पाएगी। इसी बात को देखते हुए हमने यह फैसला लिया। 

टैग्स