ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पप्पू देव की मां ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, पुलिस कस्टडी में हुई मौत मामले में नहीं थम रहा आक्रोश

SAHARSA : पुलिस कस्टडी में हुई पप्पू देव मौत मामले को लेकर पप्पू देव की मां ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाईं है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि अगर रक्षक ही भक्ष

पप्पू देव की मां ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, पुलिस कस्टडी में हुई मौत मामले में नहीं थम रहा आक्रोश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : पुलिस कस्टडी में हुई पप्पू देव मौत मामले को लेकर पप्पू देव की मां ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाईं है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि अगर रक्षक ही भक्षक हो जाए तो फिर न्याय पाने के लिए एक मात्र विकल्प आप ही बचते हैं. इस पत्र की एक-एक प्रति उन्होंने देश के प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, राज्य मानवाधिकार आयोग, बिहार के राज्यपाल और बिहार के मुख्यमंत्री के पास भी भेजी है. पत्र लिखकर पप्पू देव की मां ने दोषी पुलिस अधिकारीयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.


वहीं मामले में समर्थकों का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है. पप्पू देव के सैकड़ों समर्थक आज शंकर चौक से समाहरणालय के लिए प्रतिकार मार्च निकालने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक लगते ही शंकर चौक पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. इस दौरान कहरा अंचलाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, सदर एसडीपीओ संतोष कुमार, सदर अंचल निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात दिखे.


बताया जा रहा है कि बगैर अनुमति के समर्थक एकजुट होकर सड़क पर उतरकर प्रतिकार मार्च निकालने की तैयारी कर रहे थे. जिसे रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. वहीं पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी को देखते हुए समर्थकों ने प्रतिकार मार्च स्थगित कर दिया और वापस लौट गए.



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें