ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

पंचायत चुनाव 2021: वोटिंग के दौरान रिटायर्ड होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, मतदान केंद्र पर मची अफरा-तफरी

BAGAHA: पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। 36 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान कार्य शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। 12318 केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुआ जो शाम

पंचायत चुनाव 2021: वोटिंग के दौरान रिटायर्ड होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, मतदान केंद्र पर मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। 36 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान कार्य शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। 12318 केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इसे लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं। वही बगहा के एक मतदान केंद्र पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब वोटिंग के दौरान एक मतदाता की हार्ट अटैक से मौत हो गयी।


मृतक की पहचान ढोंढा साह के रूप में हुई है। जो रिटायर्ड होमगार्ड के जवान थे। ढोंढा साह बगहा के डुमरिया के रहने वाले थे। बगहा के सिंगाडी पिपरिया पंचायत के बूथ संख्या 63 पर वे मतदान के लिए गये हुए थे। लेकिन तभी मतदान केंद्र पर वे अचानक गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


घटना का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इस दौरान मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जिसके बाद अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई शुरू की।   


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता