ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पकड़ा गया बिहार का मोस्ट वांटेड अयूब खान, STF ने पूर्णिया से गिरफ्तार किया

SIWAN : लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर खान भाइयों में बड़ा व मोस्ट वांटेड अयूब खान को एसटीएफ ने शनिवार को पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के पीछे एक तात्कालिक कारण 7 नवं

पकड़ा गया बिहार का मोस्ट वांटेड अयूब खान, STF ने पूर्णिया से गिरफ्तार किया
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर खान भाइयों में बड़ा व मोस्ट वांटेड अयूब खान को एसटीएफ ने शनिवार को पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के पीछे एक तात्कालिक कारण 7 नवंबर से सिवान जिले के ही 3 युवकों का रहस्यमयी ढंग से लापता होना भी है। अयूब खान को पुलिस लंबे समय से तलाश भी कर रही थी।


अयूब खान की गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह परिवार के साथ गंगटोक से नए साल की पार्टी कर मुजफ्फरपुर लौट रहा था। अयूब पर सिवान के तीन युवकों का अपहरण कर ठिकाने लगाने का आरोप है। इस मामले में सिवान नगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अयूब की तलाश में जुटी थी। अयूब खान कुख्यात रईस खान का बड़ा भाई है।


बता दें कि बिहार के सर्वाधिक चर्चित जिले में शुमार सिवान कुख्यात गैंगेस्टर खान ब्रदर्स के नाम से विख्यात दो सगे भाई और इनके गैंग की वजह से भी जाना जाता है। दोनों भाई जुर्म की दुनिया के बड़े नामवर अपराधियों के तौर पर विख्यात है। दोनों पर तमाम मुकदमे दर्ज है। जमानत पर बाहर रईस खान इन दिनों सियासी वजूद तलाशने की कवायद में है। 


रईस और अयूब दोनों भाई कभी सिवान के बाहुबली पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के मुख्य शूटर के रूप में जाने जाते थे। पिछले एक दशक से रईस शहाबुद्दीन का बागी बन गया है। सीवान में खान ब्रदर्स ग्रुप के नाम से अपना कारोबार करता था। जमीन के काम में रईस की काफी बड़े पैमाने पर दखलअंदाजी रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें