ब्रेकिंग
Anant Singh: ‘नीरज कुमार का किला तो कब का ढह गया’, MLC चुनाव के बीच मोकामा में हुए झड़प पर बोले- बेकसूरों को पकड़ने से क्या होगा?✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Anant Singh: ‘नीरज कुमार का किला तो कब का ढह गया’, MLC चुनाव के बीच मोकामा में हुए झड़प पर बोले- बेकसूरों को पकड़ने से क्या होगा?✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी

आधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौत

Bihar News: औरंगाबाद के सिंहुड़ी गांव में आधी रात पुराना मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए, जिसमें 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल...

आधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के सिंहुड़ी गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि एक पुराना मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त घर में सो रहे एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद पहुंचाया. हादसे में 12 वर्षीय बबली कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां पूनम देवी समेत चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में नंदनी कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है.


सोते समय अचानक गिरा मकान

बताया जाता है कि पूनम देवी अपने चार बच्चों के साथ गांव स्थित पुराने मिट्टी के मकान में सो रही थीं. रात के समय अचानक मकान की दीवार और छत भरभराकर गिर गई. कुछ ही पल में पूरा कमरा मलबे में तब्दील हो गया और उसमें सो रहे परिवार के पांचों सदस्य दब गए.


मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया.


मलबे से बाहर निकालने के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने 12 वर्षीय बबली कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं पूनम देवी, नंदनी कुमारी, रिमी कुमारी और कुंदन कुमार का इलाज शुरू किया गया.


हादसे में घायल नंदनी कुमारी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. चिकित्सक उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं. परिवार के एक सदस्य की मौत और चार लोगों के घायल होने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


बबली कुमारी की मौत की खबर मिलते ही सिंहुड़ी गांव में मातम पसर गया. एक ही परिवार के कई सदस्यों के मलबे में दबने और 12 वर्षीय बच्ची की मौत से ग्रामीण भी सदमे में हैं. हादसे के बाद गांव में देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही.