ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

नियोजित शिक्षकों के मांगों का राबड़ी देवी ने किया समर्थन, कहा- उनकी मांगे जायज, माने सरकार

PATNA : अभी-अभी विधान परिषद से बड़ी खबर आ रही है। विधान परिषद की कार्रवाई में शामिल होने सदन पहुंची राबड़ी देवी ने एक बार फिर नियोजित शिक्षकों को अपना समर्थन दिया है। राबड़ी देवी के नेतृत्व में सदन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी विधान परिषद से बड़ी खबर आ रही है। विधान परिषद की कार्रवाई में शामिल होने सदन पहुंची राबड़ी देवी ने एक बार फिर नियोजित शिक्षकों को अपना समर्थन दिया है। राबड़ी देवी के नेतृत्व में सदन के बाहर विपक्ष नेताओं ने प्रदर्शन किया। 


राबड़ी देवी ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि नियोजित शिक्षकों की मांगे जायज हैं उन्हें सरकार को मान लेना चाहिए। उन्होनें कहा कि सरकार की नीतियों के चलते सूबे की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी है। हम उनके साथ खड़े हैं। सरकार शिक्षकों को धमकी देना बंद करें।


बता दें कि कल बिहार विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार ने दो टूक शब्दों में कह दिया था कि वे नियोजित शिक्षकों को किसी कीमत पर समान काम समान वेतन नहीं दे सकते। नीतीश कुमार ने कहा कि आप चार लाख नियोजित शिक्षक हो, बिहार में 12 करोड़ लोग है। सब कुछ नियोजित शिक्षकों को ही दे दें। हम सड़क-बिजली, पानी सब बंद कर दें। लोगों की सारी सुविधा खत्म कर दें। सब आपको दे दें।

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता