ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी सरकार की मुहर

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 5:00 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में विभिन्न वि

Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी सरकार की मुहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 5:00 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है। दिवाली और छठ पूजा से पहले नीतीश सरकार राज्य के लोगों को बड़ी सौगात दे सकती है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इससे पहले बीते 15 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 22 एजेंडों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगी थी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी।


सरकार ने फैसला लिया था कि अब बिहार पुलिस के जवान लैपटॉप और स्मार्ट फोन से लैस होंगे। केस के इन्वेस्टिगेशन में तेजी लाने के लिए आईओ को हाईटेक किया जाएगा। केस का अनुसंधान में जुटे पुलिस अधिकारी को यह सुविधा मिलेगी। कैबिनेट ने इसके लिए 190 करोड़ 63 लाख रुपए की स्वीकृत दी थी।


इसके साथ ही बिहार सरकार ने बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण)( संशोधन) नियमावली 2024 की स्वीकृति दी थी। नई नियमावली के तहत खनिज सम्पदा की ढुलाई करने वाली गाड़ी जैसे मेटा डोर, हाफ ट्रक, फूल बॉडी ट्रक आदि का घाट संरक्षण फी को इज़ाफ़ा किया गया था। इसके साथ ही साथ अन्य विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों को सरकार ने अपनी स्वीकृति दी थी।