ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Bihar News: बिहार में बनेगा एक और ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, केंद्र को जल्द प्रस्ताव भेजेगी नीतीश सरकार; एयर कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा कदम

Bihar News: बिहार सरकार राज्य में एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसकी झलक 3 मार्च को पेश किए गए बजट में भी देखने को मिली, जब सरकार ने 7 नए एयरपोर्

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार राज्य में एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसकी झलक 3 मार्च को पेश किए गए बजट में भी देखने को मिली, जब सरकार ने 7 नए एयरपोर्ट के निर्माण का प्रस्ताव रखा। सूत्रों के मुताबिक, अब राज्य सरकार बेगूसराय में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी। हालांकि, अंतिम निर्णय मंत्रालय को लेना है।


बेगूसराय को ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की आवश्यकता इसलिए भी है क्योंकि यह राज्य का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र है। यहां बरौनी रिफाइनरी, पेप्सी प्लांट, सुधा डेयरी, थर्मल पावर स्टेशन सहित कई बड़े उद्योग स्थित हैं। इसके अलावा, पर्यटन की दृष्टि से सिमरिया धाम जैसे धार्मिक स्थल भी यहां मौजूद हैं। वर्तमान में बेगूसराय में 4000 फीट लंबाई वाला रनवे है, लेकिन इसे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की जरूरत है।


क्या होता है ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट?

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट वह होता है, जिसे बिल्कुल नई जगह पर शून्य से विकसित किया जाता है। इसका निर्माण उन क्षेत्रों में किया जाता है, जहां पहले से कोई एयरपोर्ट नहीं होता, लेकिन हवाई यातायात की मांग तेजी से बढ़ रही होती है। ऐसे एयरपोर्ट आधुनिक तकनीक और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए जाते हैं और पर्यावरण के अनुकूल होते हैं।


बिहार में वर्तमान में कितने एयरपोर्ट हैं?

बिहार में फिलहाल तीन एयरपोर्ट ऑपरेशनल हैं। पहला पटना का जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो बिहार का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। दूसरा गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। तीसरा दरभंगा एयरपोर्ट, जो यह एक घरेलू हवाई अड्डा है।


राज्य सरकार का मानना है कि नए एयरपोर्ट के निर्माण से प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को एक ध्यानाकर्षण के जवाब में यह जानकारी दी। ध्यानाकर्षण में कहा गया कि बिहार के समग्र एवं समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को देखते हुए बेगूसराय में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण आवश्यक है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें