ब्रेकिंग
3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला दिव्यांग युवक का शव, पत्नी ने दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटीजमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला; फायरिंग में 4 लोग घायल, दो हमलावर ग्रामीणों के हत्थे चढ़े3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला दिव्यांग युवक का शव, पत्नी ने दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटीजमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला; फायरिंग में 4 लोग घायल, दो हमलावर ग्रामीणों के हत्थे चढ़े

Nepal Protest: बिहार बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग, चेकपोस्ट पर आगजनी; अलर्ट पर पुलिस और SSB

Nepal Protest: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़के छात्र आंदोलन की आंच अब भारत-नेपाल जोगबनी बॉर्डर तक पहुंच चुकी है। विराटनगर में तोड़फोड़ और आगजनी के बाद नेपाल में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Nepal Protest
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nepal Protest: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़का छात्र और युवा आंदोलन अब भारत-नेपाल सीमा तक पहुंच गया है। मंगलवार को विराटनगर स्थित सीडीओ कार्यालय में प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की, जिससे हालात बेकाबू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेपाल पुलिस ने कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है, लेकिन आंदोलन की लपटें अब जोगबनी बॉर्डर तक महसूस की जा रही है।


जोगबनी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के पास भी प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की। भारतीय क्षेत्र में 56वीं बटालियन की SSB ने पूरे बॉर्डर को घेर कर सुरक्षा कड़ी कर दी है। द्वितीय सेनानायक संजीव कुमार खुद मौके पर कैंप कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि रूटीन चेकिंग तेज कर दी गई है और नो-मैन्स लैंड तक सख्त निगरानी की जा रही है। नेपाल आर्म्ड फोर्स भी सीमा पर तैनात है।


इस आंदोलन के कारण सीमा पार सामान्य आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। मरीजों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेपाल में रहने वाले भारतीय कारोबारी ने बताया कि हिंसक माहौल के कारण उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। 


वहीं, नेपाली नागरिक ने कहा कि लोग डर के मारे घरों में बंद हैं, सामाजिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। खासकर विराटनगर और जोगबनी के बीच ‘बेटी-रोटी’ जैसे पारिवारिक संबंध भी इस आंदोलन की चपेट में आ गए हैं। उधर, अररिया के एसपी अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जोगबनी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीमा से लगे सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और नेपाल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ज़रूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए बल तैयार है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता