ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

नेपाल ने फिर किया दुस्साहस, सशस्त्र बल के जवानों ने भारतीय युवक को बेरहमी से पीटा

SITAMARHI : नेपाल का दुस्साहस लगातार बढ़ता ही जा रहा है. नेपाल सशस्त्र बल के जवानों ने एक भारतीय युवक की जमकर पिटाई की है. जिससे वह गंभीर रूप से कख्मी हो गया. बेहोशी की हालत

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  नेपाल का दुस्साहस लगातार बढ़ता ही जा रहा है. नेपाल सशस्त्र बल के जवानों ने एक भारतीय युवक की जमकर पिटाई की है. जिससे वह गंभीर रूप से कख्मी हो गया. बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा की है. जहां नेपाल सशस्त्र जवानों ने भारतीय युवक को बेरहमी से पिटाई की है. जिसके कारण वह बेहोश हो गया. जख्मी युवक महेश कुमार (19) सोनबरसा थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव के रहने वाले फेकन पंडित का बेटा बताया जा रहा है. जख्मी महेश कुमार को फिलहाल इलाज के लिए बसतपुर चौक के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक महेश कुमार पंडित अपने टोकरी मे मिट्टी का वर्तन लेकर सोनबरसा बाजार बेचने जा रहा था, उसी बीच बसतपुर गांव से अधवाडा समूह के झीम नदी पुल के समीप जैसे ही बाजार तरफ बढ़ा कि नेपाल सशक्त बल के जवान ने रोका और युवक का टोकरी को पटक दिया तथा महेश को लाठी से बुरी तरह पीटने लगे. महेश को उन्होंने पीट-पीटकर बेहोश कर दिया.


नेपाल सशस्त्र पुलिस ने टोकरी मे रखें मिट्टी का वर्तन को फोड़ दिया. इतना ही नहीं उन्होंने महेश का मोबाइल भी पानी में फेंक दिया. बाजार जा रही अन्य महिला पुरुष ने हल्ला किया तब महेश को लाद कर बसतपुर गांव के निजी हॉस्पिटल में इलाज हेतु लाया गया. घटना की खबर पर सोनबरसा एस एस बी कम्पनी कमांडर सहायक सेना नायक भोला नाथ यादव, बीडीओ ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सशक्त बलों के साथ पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता