ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

थाने से महज 1km की दूरी पर बस यात्रियों से लूटपाट, बदमाशों ने गहना छीनने के दौरान काटा कान; पुलिस ने नहीं उठाया फ़ोन

NAWADA : बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब चलती बस में भी लूट की वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकते। ऐसे में अब बुधवार की अहले सुबह नवादा में धनबाद से बिहारशरीफ ज

थाने से महज 1km की दूरी पर बस यात्रियों से लूटपाट, बदमाशों ने गहना छीनने के दौरान काटा कान; पुलिस ने नहीं उठाया फ़ोन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब चलती बस में भी लूट की वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकते। ऐसे में अब बुधवार की अहले सुबह नवादा में धनबाद से बिहारशरीफ जा रही बस में यात्रियों के साथ लूटपाट की गई है। हैरत की बात ये भी है कि घटनास्थल से थाना महज एक-डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर था लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। 


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा में बस यात्रियों के साथ लूटपाट की गई है। जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास बेखौफ अपराधियों ने नवादा पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए इस वारदात को अंजाम दिया है।  करीब 10 की संख्या में लुटेरों ने हथियार की नोक पर यात्रियों से गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर कई लोगों के साथ मारपीट भी की। यह घटना आज अहले सुबह 3:30 बजे की है। 


वहीं, इस घटना को लेकर बस के कंडक्टर ने बताया कि साईं मंदिर के समीप नकाबपोश अपराधी बीच सड़क पर आ गए और बस में घुस गए। बस में घुसते ही अपराधियों ने सभी को गन पॉइंट में ले लिया और बस में बैठे सभी यात्रियों से एक एक कार जबरन उनसे मोबाइल,बैग, पैसे एवं सोने चांदी की लूट करने लगे।विरोध करने पर अपराधियों ने महिला के कान से जबरन चेन काट लिए। 


आपको बताते चलें कि, शहर में इस प्रकार की पहली घटना है। जहां थाने और स्टैंड से महज कुछ ही दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद अपराधी आसानी से चलते बने।यात्रियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस को फोन करते रह गए मगर किसी ने फोन नही उठाया।थाने में पुलिस ने सहयोग नही किया हंगामा के बाद सभी पुलिसकर्मि निकले। फिलहाल यात्रियों के कंप्लेन थाने में रजिस्टर किए गए है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता