ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

पागल कुत्ते ने 60 लोगों को काटा, इलाके में दहशत का माहौल

NAWADA: नवादा के प्रजातंत्र चौक पर एक पागल कुत्ते ने करीब 60 लोगों को काट लिया है। जिससे सभी बुरी तरह घायल हो गये हैं। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर

पागल कुत्ते ने 60 लोगों को काटा, इलाके में दहशत का माहौल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: नवादा के प्रजातंत्र चौक पर एक पागल कुत्ते ने करीब 60  लोगों को काट लिया है। जिससे सभी बुरी तरह घायल हो गये हैं। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। ई-रिक्शा से जा रहे यात्रियों को भी कुत्ते ने काटा। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जाता है कि एक पागल कुत्ता अचानक मेन रोड की तरफ से दौड़ते हुए आया और प्रजातंत्र चौक पर एक-एक करके करीब 60 लोगों को काटते हुए अस्पताल रोड की तरफ भाग गया। घायलों में राजेंद्र नगर के लक्की कुमार, खगड़िया के सुनील कुमार, वजीरगंज के विशुनदेव शर्मा, मंझवे के भुनेश्वर प्रसाद, मंजौर के कृष्णदेव चौधरी, दोपटा के संतोष कुमार, बागी बरडीहा के मो. सहबाज, बड़ी दरगाह के मो. राजू, फरहा की शबरा खातून, बरेव के कमरुद्दीन, मुस्लिम रोड के मो. मिष्ठुर, ननौरी के सुविन, जैतु बिगहा के रौशन, गोयठाडीह के अर्जुन यादव, न्यू एरिया की रामदुलारी देवी, तेतरिया के रामवृक्ष यादव, सिरदला के बबलू कुमार, भरोसा की श्रृतिका वर्मा, कोनिया पर के अनिल कुमार, अंसार नगर के जफर आलम, सोनरापट्टी रोड के कृष कुमार, ननौरी की साक्षी कुमारी के अलावा कई लोगों को इस पागल कुत्ते ने काटा है। सभी घायल लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


पागल कुत्ता अभी भी शहर में ही घूम रहा है। जिसे पकड़ने की मांग लोग कर रहे हैं। यदि इस पागल कुत्ते को नहीं पकड़ा गया तो यह और भी कई लोगों को काट सकता है। हालांकि कि अब तक इस पागल कुत्ते को पकड़ा नहीं गया है। जिससे इलाके के लोग काफी दहशत में है। पागल कुत्ते के डर से लोग घर से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। पूरे शहर में इस पागल कुत्ते की चर्चा हो रही है। कुत्ते का खौफ ऐसा कि लोग दिन में भी घर से निकलने में डर रहे हैं।  

टैग्स