ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नवादा SP ने पांच पुलिस वालों को हाजत में कर दिया बंद, एसोसिएशन ने जताई कड़ी नाराजगी

NAWADA : खबर नवादा से आ रही है, जहां कार्य में लापरवाही बरतने वाले दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को एसपी ने थाने के हाजत में घंटों बंद कर दिया। पूरा मामला नवादा नगर थाना से जुड़ा

नवादा SP ने पांच पुलिस वालों को हाजत में कर दिया बंद, एसोसिएशन ने जताई कड़ी नाराजगी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NAWADA : खबर नवादा से आ रही है, जहां कार्य में लापरवाही बरतने वाले दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को एसपी ने थाने के हाजत में घंटों बंद कर दिया। पूरा मामला नवादा नगर थाना से जुड़ा है। स्टेशन डायरी अपडेट नहीं रहने से नाराज एसपी गौरव मंगला आपे से बाहर हो गए और थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को ही हाजत में डाल दिया। इस दौरान एसआई से लेकर एएसआई करीब दो घंटे तक थाने की हाजत में बंद रहे। इस मामले को लेकर बिहार पुलिस एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है और जांच की मांग की है।


दरअसल, बीते गुरुवार की रात एसपी गौरव मंगला नवादा नगर थाना में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन डायरी की मांग थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से की। स्टेशन डायरी को अपडेट नहीं देख एसपी आपे से बाहर हो गए और उन्होंने थाने में मौजूद पांच पुलिसकर्मियों को हाजत में बंद कर दिया। इस दौरान एसपी ने एसआई शत्रुघ्न पासवान, एसआई रामपरेखा सिंह, एएसआई संतोष पासवान, एएसआई संजय सिंह और रामेश्वर उरांव को करीब दो घंटे तक हाजत में बंद कर दिया और उन्हें सुधर जाने की नसीहत दी। एसपी की इस कार्रवाई को लेकर जिले के पुलिसकर्मियों में एसपी के खिलाफ गहरा रोष है।


इधर, इस घटना को लेकर बिहार पुलिस एसोसिएशन ने कड़ा एतराज जताया है और पुलिस मुख्यालय से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस घटना को लेकर बिहार के तमाम पुलिसकर्मी मर्माहत हैं। अगर जिले के एसपी ही अपने कनीय अधिकारियों के साथ इस तरह का बर्ताव करेंगे तो पुलिस का मनोबल गिरना तय है। उन्होंने जांच के बाद दोषी पाए जाने पर एसपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता