ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

NAWADA: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर एक्शन, थानाध्यक्ष सहित 4 पुलिसवालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

नवादा के काशीचक थाने में पुलिस कस्टडी में 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। निलंबित थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। परिजन पुलिस पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही..

बिहार
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में काशीचक थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान 17 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। बुधवार को हुई इस घटना के बाद थानेदार सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था अब इन चारों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक के परिजनों ने नवादा एसपी से न्याय की मांग की है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने गुहार लगाई है। 


प्रेम-प्रसंग मामले में पुलिस ने लाया था थाने  

मृतक की पहचान बौरी गांव निवासी अशोक पंडित के पुत्र सन्नी कुमार (17) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व सन्नी प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़की को लेकर अपने गांव से बाहर चला गया था। बुधवार शाम दोनों वापस लौटे तो लड़के के परिजनों ने इसकी जानकारी काशीचक थाने को दी। सूचना के बाद डायल 112 की टीम पहुंची और प्रेमी युगल को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।


देर रात पुलिस सन्नी का शव उसके घर लेकर पहुंची और बताया कि उसने शॉल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस और लड़की के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि लड़की का भाई बिहार पुलिस में जवान है, जिसके दबाव में थाने में ही सन्नी की पीट-पीटकर हत्या की गई।


एसपी ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवादा एसपी अभिनव धीमान ने तत्काल प्रभाव से काशीचक थानाध्यक्ष, एक एएसआई और चौकीदार को निलंबित कर दिया था। जांच आगे बढ़ने पर अब चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। किशोर की संदिग्ध मौत से गांव में तनाव का माहौल है। परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर कार्रवाई होगी।

टैग्स