ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

NAWADA NEWS: शराब माफिया की दबंगई ! उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, एक ड्राइवर और कांस्टेबल जख्मी

NAWADA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके जांच पड़ताल के लिए अलग से विभाग औ

NAWADA NEWS: शराब माफिया की दबंगई ! उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, एक ड्राइवर और कांस्टेबल जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके जांच पड़ताल के लिए अलग से विभाग और पुलिस टीम की भी व्यवस्था की गई है। बाबजूद इसके इस कानून के हालात क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। ऐसे में अब एक ताजा मामला नवादा से सामने आया है। जहां शराब माफियों ने जमकर तांडव मचाया है। 


दरअसल, नवादा में उत्पाद विभाग टीम पर शराब माफिया ने हमला किया है। इस घटना में एक कांस्टेबल और एक ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल तैयार हो गया है। फिलहाल, उत्पाद विभाग की टीम ने मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दी है। उसके बाद थाने की पुलिस ने इस घटना को लेकर एक्शन लेते हुए शराब माफिया के पिता को अरेस्ट कर लिया है.


बताया जाता है कि, यह मामला नवादा के नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक के पास का है। जहां उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सुचना के आधार पर एक शराब माफिया को अरेस्ट करने पहुंची। हालांकि, जैसे ही उत्पाद विभाग की टीम वहां पहुंची वैसे ही शराब माफिया को इस बात की भनक लग गई और उसके बाद उसके तरफ से उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया गया। जिसमें एक कांस्टेबल और एक ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें आनन -फानन में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में  शराब माफिया के पिता को गिरफ्तार किया है।