ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

नवादा : बुखार से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, गांव में हड़कंप के बाद पहुंची मेडिकल टीम

NAWADA : नवादा जिले के एक गांव में बुखार की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है। जिन तीन लोगों की मौत हुई वह सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। यह पूरा मामला गोविंदपुर प्रखंड के बाराटां

नवादा : बुखार से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, गांव में हड़कंप के बाद पहुंची मेडिकल टीम
Editor
3 मिनट

NAWADA : नवादा जिले के एक गांव में बुखार की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है। जिन तीन लोगों की मौत हुई वह सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। यह पूरा मामला गोविंदपुर प्रखंड के बाराटांडा गांव का है। इस गांव में बुखार ने पिछले कुछ दिनों में गजब का कहर बरपाया है। गांव के कई लोग बुखार से पीड़ित है और एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है।


नवादा जिला प्रशासन को जैसे कि इस मामले की जानकारी हुई है डीएम यशपाल मीणा के निर्देश पर तुरंत मेडिकल की टीम गांव पहुंची है और गांव वालों का इलाज करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक हफ्ते के अंदर दो 2 दिन के अंतराल पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह सभी बुखार से पीड़ित थे जिन लोगों की मौत बुखार से हुई उनमें बाराटांडा के रहने वाले रामविलास राजवंशी की पत्नी लालो देवी उनकी दो बेटियां करिश्मा कुमारी और सोनम कुमारी शामिल है जबकि परिवार के अन्य दो सदस्यों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस पूरी घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पंचायत की मुखिया को दी। मुखिया ने तत्काल डीएम और बीडीओ के साथ-साथ सिविल सर्जन को मामले की जानकारी दी और उसके बाद से मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है।


स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए 2 महिलाओं को भर्ती कराया गया है। मेडिकल टीम को लीड करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि महिलाओं का आवश्यक टेस्ट कराया गया है। इसमें से एक महिला टाइफाइड से पीड़ित पाई गई है और अब इन दोनों का सही इलाज किया जा रहा है। मेडिकल टीम के डॉक्टरों का यह भी कहना है कि गोविंदपुर का इलाका मलेरिया रोग से प्रभावित होने वाले इलाकों में शामिल है। ऐसे में मेडिकल टीम मलेरिया के साथ-साथ कालाजार और टाइफाइड की जांच भी कर रही है।

टैग्स