ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: विसर्जन के दौरान बिहार में हादसा, वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत; कई लोग झुलसे

Bihar News: नवादा के सिरदला प्रखंड में कलश विसर्जन के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ममता देवी और पप्पू कुमार की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कलश विसर्जन के दौरान जमुगाय नदी के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।


दरअसल, घटना बांधी पंचायत के मूर्तियां गांव से जुड़ी है, जहां से दर्जनों श्रद्धालु कलश विसर्जन के लिए नदी पर एकत्र हुए थे। दोपहर बाद तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिजली गिरते ही कई श्रद्धालु बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।


मृतकों की पहचान ममता देवी और पप्पू कुमार के रूप में हुई है। घायल श्रद्धालुओं को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार शर्मा ने ममता देवी और पप्पू कुमार को मृत घोषित कर दिया।


घायलों में विष्णु दयाल (पुत्र: हरिनंदन प्रसाद, मूर्तियां गांव), कृष्णदेव दयाल (मूर्तियां गांव), शोभा देवी (पत्नी: सरयू मिस्त्री), आलोक कुमार (पुत्र: मदेश प्रसाद) और प्रीतम कुमार (पुत्र: संजय प्रसाद, ग्राम: कोलडीहा) शामिल हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में जारी है।


घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोने-बिलखने की आवाजों ने माहौल को गमगीन बना दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता