ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

स्टेडियम में खेलते समय बड़ा हादसा: लोहे का गेट गिरने से 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

Bihar News: नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गेट गिरने से 8 वर्षीय मासूम दीपक कुमार की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. पूरी खबर...

स्टेडियम में खेलते समय बड़ा हादसा: लोहे का गेट गिरने से 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: नवादा जिले के हरिश्चंद्र स्टेडियम में रविवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां खेलते समय स्टेडियम का भारी लोहे का गेट अचानक गिरने से 8 वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है.


मृतक बच्चे की पहचान पुरानी जेल रोड निवासी रुपेश कुमार के पुत्र दीपक कुमार (8 वर्ष) के रूप में की गई है. बताया जाता है कि दीपक रोज की तरह शाम करीब 5 बजे स्टेडियम में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान गेट नंबर तीन का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में बच्चा आ गया.


गेट गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे उठाकर सदर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.


स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेडियम का यह गेट पहले भी कई बार खराब हो चुका था और गिरने की स्थिति में था. इसके बावजूद इसकी मरम्मत या बदलाव को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते लापरवाही नहीं की जाती, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था.


घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई और स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल जांच की मांग की है. साथ ही स्टेडियम में मौजूद अन्य खतरनाक संरचनाओं को भी तुरंत ठीक करने की मांग उठाई जा रही है.


फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.