ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

बिहार में 7 साल के मासूम की निर्मम हत्या, तालाब किनारे मिला शव; आंखों पर मिले गंभीर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: नवादा में 7 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. बच्चे का शव गांव के तालाब किनारे मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटना के पीछे की वजह और आरोपी की तलाश जारी है. जानिए पूरा मामला...

बिहार में 7 साल के मासूम की निर्मम हत्या, तालाब किनारे मिला शव; आंखों पर मिले गंभीर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले में सात वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई है. घटना काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव की है, जहां लापता बच्चे का शव गांव के पश्चिम स्थित कब्रिस्तान के पास तालाब किनारे बरामद किया गया. शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.


मृतक की पहचान बौरी गांव निवासी कारु चौधरी के 7 वर्षीय पुत्र आर्यन राज के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, आर्यन शनिवार दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की.


रात में खोजबीन के दौरान गांव के पश्चिम स्थित कब्रिस्तान के पास तालाब किनारे आर्यन का शव पड़ा मिला. बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काशीचक ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. सफीक आलम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.


घटना की सूचना मिलते ही काशीचक थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में बच्चे की दोनों आंखों के पास गंभीर चोट के निशान और खून मिलने की बात सामने आई है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है.