ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BIHAR NEWS : खड़ी ट्रैक्टर में तेज रफ़्तार बाइक ने मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत; मातम का माहौल

NAWADA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी

BIHAR NEWS : खड़ी ट्रैक्टर में तेज रफ़्तार बाइक ने मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत; मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, नवादा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक एक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गए, जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना जिले के बुधौल के पास की बताई जा रही है। इस घटना के बाद आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। साथ ही घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


बताया जा रहा है कि, बुधौल गांव  के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।  मृतकों की पहचान सद्भावना चौक अंबेडकर नगर निवासी अर्जुन प्रसाद साव के इकलौते पुत्र आर्यन राज उर्फ हर्ष और उनके दोस्त आंबेडकर नगर दांगी टोला निवासी अरविंद गिरी के पुत्र सूर्यांश गिरी उर्फ रित के रूप में हुई है। दोनों युवक नगर थाना क्षेत्र के बुधौल की ओर जा रहे थे जब यह दुर्घटना हुई।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। दोनों युवकों ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन तेज गति के कारण वे दुर्घटना से बच नहीं पाए। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को इसी बात की जानकारी दी है।