ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

एक ही गांव में 13 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, गांव में आने-जाने पर प्रतिबंध

NAWADA: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। अब तो कोरोना की दूसरी लहर भी देखने को मिल रही है। बिहार में भी कोरोना तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों

एक ही गांव में 13 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव,  गांव में आने-जाने पर प्रतिबंध
Santosh Singh
2 मिनट

NAWADA: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। अब तो कोरोना की दूसरी लहर भी देखने को मिल रही है। बिहार में भी कोरोना तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों पर यदि गौर की जाए तो बिहार में 6 अप्रैल को 1080 मामले सामने आए वही 7 अप्रैल को 1527 और 8 अप्रैल को 1911 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच बिहार का नवादा जिला भी सुर्खियों में आ गया है। जहां सिरदला प्रखंड में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। सिरदला के उपरडीह पंचायत स्थित बिलारपुर गांव में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं।


एक साथ 13 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने गांव की उन सभी गलियों को सील कर दिया है जहां कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। गांव के स्कूल में बनाए गये आइसोलेशन वार्ड में कोरोना पॉजिटिव मिले सभी लोगों कों रखा गया है। सरकारी आकड़ों पर यदि गौर करें तो नवादा में 6 अप्रैल को कोरोना के 13 मामले सामने आए वही 7 अप्रैल को 21 मामले और 8 अप्रैल को 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले। बताया जाता है कि गांव के कुछ लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गयी जिसकी सूचना ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को दी। 



सूचना के बाद मेडिकल टीम को गांव में भेजा गया जहां बीमार 40 लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया और इस दौरान सभी लोगों का कोरोना टेस्ट भी किया गया। जिसमें 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये है। इस बात की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद गांव पहुंचे और संबंधित पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। एक साथ 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव की गलियों को सील कर दिया गया है।    


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता