ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : मिठाई दुकानदार की बेटी ने लहराया परचम, मैट्रिक परीक्षा में 486 अंक लाकर बनी सेकेंड स्टेट टॉपर

NAWADA : नवादा की सानिया ने बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है। मैट्रिक की परीक्षा में 486 अंक लाकर सानिया राज्य की सेकंड टॉप

बिहार : मिठाई दुकानदार की बेटी ने लहराया परचम, मैट्रिक परीक्षा में 486 अंक लाकर बनी सेकेंड स्टेट टॉपर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : नवादा की सानिया ने बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है। मैट्रिक की परीक्षा में 486 अंक लाकर सानिया राज्य की सेकंड टॉपर बन गई है। सानिया के पिता रजौली बाजार में मिठाई की दुकान चलाते हैं। सानिया की इस कामयाबी से जहां उसके माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है वहीं जिले के लोगों में भी खुशी की लहर है।


चार भाई-बहनों में सबसे छोटी सानिया की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। सानिया के पिता उदय प्रसाद नक्सल प्रभावित रजौली बाजार में छोटी सी मिठाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सिमित संसाधनों के बावजूद सानिया ने अपनी बेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है।


मैट्रिक की परीक्षा में पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल करने वाली सानिया को पहले से ही अपनी मेहनत पर भरोसा था। सानिया को पूरी उम्मीद थी कि वह परीक्षा में काफी अच्छे अंक लाएगी। सानिया कहती है कि गणित में उसे 96 अंक मिले हैं लेकिन 100 नंबर आने चाहिए थे। बता दें कि सानिया ने रजौली में ही प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद रजौली स्थित प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में पढ़ाई कर मैट्रिक की परीक्षा दी, जिसमें उसे उपलब्धि हासिल हुई।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता