ब्रेकिंग
महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश

Nawada News: आंगनबाड़ी केंद्र के करीब एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, खिचड़ी में मिली थी मरी हुई छिपकली

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र में विषाक्त भोजन खाने से 11 बच्चे बीमार पड़ गए हैं। इसके अलावा एक महिला भी विषाक्त भोजन खाने से बीमार पड़ी है। नवादा नगर थ

Nawada News: आंगनबाड़ी केंद्र के करीब एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, खिचड़ी में मिली थी मरी हुई छिपकली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र में विषाक्त भोजन खाने से 11 बच्चे बीमार पड़ गए हैं। इसके अलावा एक महिला भी विषाक्त भोजन खाने से बीमार पड़ी है। नवादा नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव की यह घटना बताई जा रही है। 


विषाक्त भोजन खाने से बीमार पड़े सभी लोगों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। महुली गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार के दिन खिचड़ी बना था और इस खिचड़ी में छिपकली कहीं से आकर गिर गई और वही विषाक्त भोजन खाने से सभी बच्चे बीमार पड़ गए।


सभी बच्चों की उम्र दो से पांच साल के बीच में है। वही 26 वर्षीय महिला भी उस विषाक्त खिचड़ी खाने से बीमार पड़ी है। डॉक्टरों की टीम सर्जिकल वार्ड में सभी बच्चों का इलाज कर रही है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज का समय से शुरू कर दिया गया है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल सभी बच्चों को का नवादा अस्पताल में इलाज जारी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता