ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

अरवल में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर रोड़ेबाजी, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, खाली झोपड़ी में लगी आग

अरवल के कलेर प्रखंड के पहलेजा पंचायत में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस पर रोड़ेबाजी में दो महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। इसी दौरान एक खाली झोपड़ी में आग लग गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो महिलाओं को हिरासत में..

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL:  कलेर प्रखंड क्षेत्र के पहलेजा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए चिन्हित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची पुलिस और अतिक्रमणकारियों के बीच सोमवार की दोपहर बाद झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस पर रोड़ेबाजी की गई, जिसमें दो महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ दो बुलडोजर और दमकल वाहन बुलाया गया।


जानकारी के मुताबिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल पहलेजा पहुंचा था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही महिलाओं का एक समूह सड़क पर उतरकर विरोध करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। इसी दौरान अतिक्रमण स्थल पर बनी एक खाली झोपड़ी में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल वाहन को मौके पर बुलाया गया।


अंचलाधिकारी उत्तम राहुल ने बताया कि पूर्व में जारी नोटिस के आधार पर चिन्हित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस पर रोड़ेबाजी की और खाली झोपड़ी में आग लगा दी। मामले में पूछताछ के लिए दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।


वहीं अतिक्रमणकारियों ने करीब 25 वर्षों से वहां रहने का दावा करते हुए कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने झोपड़ी में आग लगाए जाने का आरोप पुलिस पर लगाया, जिसे सीओ ने खारिज किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पर रोड़ेबाजी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता