ब्रेकिंग
सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा

मां-बाप का झगड़ा शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेतकर कर दी हत्या; वारदात के बाद फरार

Bihar Crime News: नवादा में पारिवारिक विवाद के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच और कार्रवाई की पूरी जानकारी खबर में पढ़ें...

मां-बाप का झगड़ा शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेतकर कर दी हत्या; वारदात के बाद फरार
© google
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान एक पिता पर अपने छह वर्षीय बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था, इसी दौरान बच्चा अपनी मां के पास पहुंचा और पिता को शांत कराने की कोशिश करने लगा. आरोप है कि गुस्से में पिता ने धारदार हथियार से बच्चे पर हमला कर दिया. गंभीर हालत में बच्चे को नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.


मृतक की पहचान कादिरगंज थाना क्षेत्र के अंदर बाजार मोहल्ला निवासी सुधीर गोस्वामी के छह वर्षीय बेटे आजाद कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद आरोपित पिता हथियार लेकर फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.


पति-पत्नी के विवाद के बीच हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे सुधीर गोस्वामी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई. इसी दौरान आजाद अपनी मां के पास पहुंचा और पिता को शांत कराने का प्रयास करने लगा.


परिजनों के अनुसार, इसी दौरान सुधीर ने बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजन और स्थानीय लोग बच्चे को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी.


घटना की जानकारी मिलते ही कादिरगंज थानाध्यक्ष अवध किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम को बुलाया. टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए.


पुलिस ने शव की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह आरोपित की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.


स्थानीय लोगों के अनुसार, सुधीर गोस्वामी और उसकी पत्नी गांव-गांव घूमकर सिंदूर, टिकली और महिलाओं के श्रृंगार का सामान बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. बताया जाता है कि आर्थिक परेशानी को लेकर भी परिवार में तनाव रहता था. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात भी सामने आई है.


स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि सुधीर अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था. हालांकि, पुलिस ने इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.


आजाद अपने परिवार का एकलौता बेटा था. उसकी तीन बहनें हैं. बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन सदमे में हैं.


बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले सुधीर की पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके जहानाबाद चली गई थी. बाद में सुधीर वहां से आजाद को अपने साथ घर ले आया था. बेटे के प्रति उसके लगाव की बात भी परिजनों ने बताई है.


घटना से पहले सोमवार सुबह भी सुधीर बेटे को लेकर बाजार गया था और उसे खाना खिलाकर घर वापस आया था. इसके कुछ ही देर बाद हुए घटनाक्रम ने परिवार और आसपास के लोगों को स्तब्ध कर दिया.


कादिरगंज थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.