ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

स्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में स्कूल से घर लौट रही नौवीं कक्षा की छात्रा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसकी गर्दन पर गहरा जख्म था और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया। घटना को लेकर पुलिस कई पहलुओं...

स्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक
Ramakant kumar
3 मिनट

 Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में स्कूल से घर लौट रही नौवीं कक्षा की छात्रा पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. छात्रा को गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


जानकारी के अनुसार, छात्रा मतिसरा कुंअर स्कूल में पढ़ती है. बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से अपने गांव लौट रही थी. इसी दौरान तरहरवा कुट्टी के पास पोखर किनारे वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली. छात्रा के गर्दन के अगले हिस्से में गहरा जख्म था और वह लहूलुहान हालत में पड़ी थी.


इसी रास्ते से कंप्यूटर क्लास के लिए जा रही छात्रा की छोटी बहन की नजर सड़क किनारे गिरी साइकिल पर पड़ी. साइकिल देखकर वह आसपास खोजबीन करने लगी. कुछ दूरी पर पोखर के किनारे अपनी बड़ी बहन को घायल अवस्था में देखकर उसने शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गए.


अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक रंजन ने बताया कि छात्रा की गर्दन के अगले हिस्से में गहरा जख्म था और उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया भेजा गया.


अस्पताल में छात्रा ने खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कही है. हालांकि, घटना की परिस्थितियों और छात्रा के गर्दन पर मिले गंभीर जख्म को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने छात्रा की साइकिल मिलने वाली जगह और आसपास के इलाके की भी जानकारी जुटाई है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.