ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

रेलवे ट्रैक पर अचानक बंद हुई स्कूटी, ट्रेन से कट गई पटना की रहने वाली 2 सहेली

PATNA: पटना की रहने वाली दो महिला स्कूटी से नालंदा जा रही थी, मगर दोनों रास्ता भटक गई और फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड के डियांवा पहुंच गई. इसी दौरान डियांवा हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर स

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: पटना की रहने वाली दो महिला स्कूटी से नालंदा जा रही थी, मगर दोनों रास्ता भटक गई और फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड के डियांवा पहुंच गई. इसी दौरान डियांवा हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर स्कूटी बंद हो गई. 

तभी ट्रैक पर हटिया एक्सप्रेस आ गई और स्कूटी को रौंद दिया. इस हादसे में स्कूटी सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई.

मृतक की पहचान बुद्धा कॉलोनी निवासी बिंदु कुमारी और घायल की पहचान महेन्द्रु की वंदना कुमारी के रुप में की गई है. दोनों सहेलियां बताई जाती हैं और दोनों अपने एक रिश्तेदार के यहां करायपसुराय के रुपसपुर जा रही थी. पर रास्ता भटक कर दोनों डियावां पहुंच गई. तभी रेलवे ट्रैक पर उनकी स्कूटी बंद हो गई. दोनों कुछ समझ पाते इससे पहले ही हिलसा की ओर से आ रही ट्रेन ने टक्कर मार दी, जसस् स्कूटी के परखच्चे उड गए और दोनों महिला फेंका गई. इलाज के दौरान बिंदु ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. गाड़ी में रखे एक कागज से वंदना की पहचान हो पाई और घरवालों को इसकी सूचना दी गई.