ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

भीषण रोड एक्सीडेंट में 3 लोगों की स्पॉट डेथ, एक बाइक पर जा रहे थे 4 लड़के

NALANDA : इस वक़्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. जहां एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों के के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस घटना की छानबीन में

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  इस वक़्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. जहां एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों के के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना नालंदा जिले के राजगीर थाना इलाके की है. जहां पंडितपुर गांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस रोड एक्सीडेंट में 3 लोगों के मरने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर 4 लड़के जा रहे थे. इस दौरान बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. जिसमें से 3 लड़कों की जान चली गई. जबकि एक लड़का गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है.


इस सड़क हादसे में जख्मी युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका उपचार हो रहा है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि सभी मृतक सिलाव थाना इलाके के एक ही गांव के रहने वाले हैं. युवकों की मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता